75 हजार साल पहले इंसान ने किया था इंसान का कत्ल, कंधे की हड्डी में घुसा मिला लकड़ी का भाला!
नई दिल्ली: उत्तरी इराकी कुर्दिस्तान में स्थित शनिदार गुफा से पुरातत्वविदों को 75 हजार साल पुरानी निएंडरथल हड्डी मिली है. कंधे की यह हड्डी हिंसा और अपनों के अंतिम संस्कार की एक साथ कहानी बयां करती है. वैज्ञानिकों की जांच में सामने आया है कि इस हड्डी पर किसी दूसरे इंसान द्वारा लकड़ी के भाले से किए गए जानलेवा हमले का सबसे पुराना निशान मौजूद है. यह कंकाल शनिदार गुफा में दफन एक समूह से निकाला गया था. इस कंकाल को शनिदार ए नाम दिया गया है.
यह खोज दिखाती है कि निएंडरथल समाज में जानलेवा आपसी संघर्ष भी मौजूद था. इसके साथ ही वे अपने साथियों की मौत के बाद बेहद सलीके से शव को दफनाते भी थे. कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की अगुवाई वाली टीम ने यह अध्ययन ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ जर्नल में प्रकाशित किया है.
