87 मैच 90 विकेट…4 साल बाद टीम में वापसी, जानें टी20 इंटरनेशनल में कैसा रहा है भुवनेश्वर कुमार रिकॉर्ड

ई दिल्ली. भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर से नीली जर्सी में मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मेरठ के रहने वाले 36 वर्षीय इस तेज गेंदबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की पूरी उम्मीद है. अर्शदीप सिंह की गैरमौजूदगी में वह श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालते हुए नजर आएंगे.
