October 17, 2026

बीसीए, बीटेक और बीएससी कंप्यूटर साइंस में क्या अंतर है? इंजीनियरिंग के बिना भी IT में मिल सकती है नौकरी

0
image

नई दिल्ली (BCA vs BSc CS vs BTech). 12वीं पास करने के बाद कंप्यूटर और आईटी की दुनिया में करियर बनाने का सपना देखने वालों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही कोर्स चुनने की होती है. आमतौर पर स्टूडेंट्स के मन में 3 लोकप्रिय कोर्स को लेकर सबसे ज्यादा उलझन रहती है: बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस और बीटेक कंप्यूटर साइंस. तीनों कोर्स टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर की दुनिया में एंट्री का जरिया हैं. लेकिन इनकी अवधि, पढ़ाई के तरीके, फीस और करियर के अवसरों में बड़ा अंतर होता है.

अक्सर स्टूडेंट्स बिना सोचे-समझे केवल किसी के कहने पर या फीस देखकर एडमिशन ले लेते हैं. इस चक्कर में उन्हें आगे चलकर करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. बीटेक 4 साल का इंजीनियरिंग कोर्स है. वहीं BCA और BSc CS 3 साल की अंडरग्रेजुएट डिग्रियां हैं. ऐसे में अपने बैकग्राउंड, बजट और करियर गोल्स के हिसाब से बेस्ट कोर्स चुनना जरूरी है. जानिए बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस और बीटेक इन कंप्यूटर साइंस के बीच अंतर, फीस, जॉब स्कोप और शुरुआती सैलरी पैकेज.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *