Maha Navami Kab Hai 2026: महा नवमी कब है, 19 या 20 अक्टूबर? शास्त्रों से जानें सही तारीख, कौन सा दिन रहेगा उत्तम
Maha Navami Kab Hai 2026: दुर्गा अष्टमी की तारीख को लेकर संशय खत्म हुआ तो महा नवमी की तारीख पर कन्फ्यूजन बन गया है. महा नवमी 19 अक्टूबर को है या फिर 20 नवंबर को? 19 अक्टूबर को मनाते हैं तो उस दिन दुर्गा अष्टमी के साथ ही मनाना होगा, वहीं 20 अक्टूबर को मनाते हैं तो उस दिन दशहरा है. तिथि को देखा जाए तो 20 अक्टूबर को नवमी की उदयातिथि मिल रही है तो कुछ लोगों का कहना है कि उस दिन ही व्रत रखना सही है, तो कुछ लोग कह रहे हैं कि दुर्गा अष्टमी के साथ की नवमी उत्तम है. अब इन बातों की वजह से लोग हो गए हैं कन्फ्यूज. ऐसे में जानते हैं कि शास्त्रों में महा नवमी तिथि के निर्धारण के बारे में क्या कहा गया है?
