October 17, 2026

राष्ट्रीय नात प्रतियोगिता में चकिया के कैफ आलम का जलवा, चेन्नई में लहराया परचम

राष्ट्रीय नात प्रतियोगिता में चकिया के कैफ आलम का जलवा, चेन्नई में लहराया परचम एएमयू की टीम ने देशभर के प्रतिभागियों के बीच हासिल किया दूसरा स्थान, पूर्वी चंपारण का बढ़ाया मान नीरज कुमार दैनिक समाचार भारत मोतिहारी: पूर्वी चंपारण प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर चकिया के होनहार छात्र मोहम्मद कैफ आलम ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय साहित्य उत्सव-2026 की नात प्रतियोगिता में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल कर पूर्वी चंपारण का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि से चकिया सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। दरअसल, 18 से 20 सितंबर तक एएमयू में सुन्नी स्टूडेंट फेडरेशन की ओर से आयोजित साहित्य उत्सव में मोहम्मद कैफ आलम, मुन्तज़िर अहमद और फैजान खान की टीम ने समूह नात प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इसके बाद 2 से 4 अक्टूबर तक चेन्नई के एग्मोर स्थित मलाबार मुस्लिम एसोसिएशन परिसर में आयोजित राष्ट्रीय मुकाबले में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों के बीच एएमयू की टीम ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर टीम को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। एएमयू में राजनीति विज्ञान के चतुर्थ वर्ष के छात्र कैफ आलम की सफलता पर उनके परिवार सहित क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। पिता खुर्शीद आलम, भाई मोहम्मद सोहेल आलम और मोहम्मद तुफैल आलम समेत एडवोकेट इश्तियाक आलम, शकील शागिल, शाहिद रजा, हामिद रजा, रिजवान अहमद, जफर इकबाल, खुर्शीद अहमद और नेहाल अहमद ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

नीरज कुमार

दैनिक समाचार भारत

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर चकिया के होनहार छात्र मोहम्मद कैफ आलम ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय साहित्य उत्सव-2026 की नात प्रतियोगिता में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल कर पूर्वी चंपारण का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि से चकिया सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

दरअसल, 18 से 20 सितंबर तक एएमयू में सुन्नी स्टूडेंट फेडरेशन की ओर से आयोजित साहित्य उत्सव में मोहम्मद कैफ आलम, मुन्तज़िर अहमद और फैजान खान की टीम ने समूह नात प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

इसके बाद 2 से 4 अक्टूबर तक चेन्नई के एग्मोर स्थित मलाबार मुस्लिम एसोसिएशन परिसर में आयोजित राष्ट्रीय मुकाबले में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों के बीच एएमयू की टीम ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर टीम को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

एएमयू में राजनीति विज्ञान के चतुर्थ वर्ष के छात्र कैफ आलम की सफलता पर उनके परिवार सहित क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। पिता खुर्शीद आलम, भाई मोहम्मद सोहेल आलम और मोहम्मद तुफैल आलम समेत एडवोकेट इश्तियाक आलम, शकील शागिल, शाहिद रजा, हामिद रजा, रिजवान अहमद, जफर इकबाल, खुर्शीद अहमद और नेहाल अहमद ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *