CM के लिए विदेशी दौरे का नियम क्या है? क्या सभी को चाहिए MEA की अनुमति? पंजाब के भगवंत मान का केस
CM Foreign Tour: पंजाब के सीएम भगवंत मान की विदेश यात्रा पर विवादों का साया पड़ गया. उन्होंने केंद्र सरकार पर अड़ंगा डालने का आरोप लगाया. पंजाब की अदालत ने मान की तरफ से याचिका स्वीकार की और फिर हाई कोर्ट की तरफ से उन्हें हरी झंडी भी मिल गई. अदालत ने फ्रांस के लिए मान के प्रस्तावित दौरे को राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार करने वाले केंद्र के फैसले को रद्द कर दिया है. किसी भी अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विदेश दौरों को लेकर चल रहा विवाद अब कानूनी रूप ले चुका है. विदेश मंत्रालय की तरफ से कई प्रस्तावित विदेश यात्राओं की राजनीतिक मंजूरी रोके जाने के बाद, पंजाब सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया.
